BATALA BREAKING—थाना सिटी के प्रभारी पर बार एसोसिएशन प्रधान ने लगाया संगीन आरोप……….आधा घंटा थाना में रखा बंद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

वरिष्ठ पत्रकार.बटाला गुरदासपुर। 

 
थाना सिटी के प्रभारी पर संगीन आरोप लगाए गए है। यह आरोप बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह काहलों ने लगाए। उनके मुताबिक, बुधवार की शाम थाना सिटी पुलिस की महिला थाना प्रभारी के कहने पर उन्हें थाना में आधा घंटा बंद कर दिया। एसएचओ के कहने पर थाना का मेन गेट बंद कर दिया गया। सोशल मीडिया में इस घटनाक्रम की वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से कई अधिवक्ताओं (वकीलों) ने पुलिस की कार्रवाई प्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मामले की जांच गंभीरता से करने की मांग कर डाली गई। आरोप साबित होने पर थाना प्रभारी के खिलाफ कानूनी तथा विभागीय दोनों कार्रवाई की भी मांग की गई। उधर, बटाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने ऐलान किया कि अगर इस मामले में उन्हें इंसाफ नहीं मिला तो वीरवार को वह जिला बार एसोसिएशन की तरफ से अदालत को बंद करेंगे तथा थाना के समक्ष धरना दिया जाएगा। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस के उच्च अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। 

बुधवार की शाम को बटाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतिंदर पाल सिंह काहलों अपने एक अधिवक्ता के समर्थन में थाना सिटी गए। उनके साथ बार के कुछ पदाधिकारी तथा अन्य वरिष्ठ अधिवक्ता भी थे। आरोप लगाया कि थाना प्रभारी उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। गेट पर तैनात पुलिस कर्मचारी को आदेश दिया कि बाहरी गेट को बंद कर दिया जाए। प्रधान के मुताबिक, उन्हें शाम के 6 बजे से लेकर साढ़े छह बजे तक थाना के भीतर उनकी मर्जी के बिना बंद करके रखा गया। सारे घटनाक्रम की उनके एक पदाधिकारी ने वीडियो को बना लिया। रात 10 बजे के उपरांत इस वीडियो को फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिया गया। उसके बाद सभी अधिवक्ताओं ने प्रधान के समर्थन में अपने-अपने कमेंट्स किए। कमेंट्स में बटाला के थाना सिटी पुलिस की काफी किरकिरी हुई। कईयों ने तत्काल थाना प्रभारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करने की मांग कर डाली। फिलहाल, मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है। संभावना इस बात की जताई जा रही है कि वीरवार को बार एसोसिएशन धरने पर जा सकती है। कामकाज पूरा दिन ठप रहने का अनुमान लगाया जा रहा है।

हमेशा सुर्खियों में रहता है थाना सिटी

यहां पर एक बात जानना बहुत जरूरी है क्योंकि, यह थाना हमेशा से ही काफी सुर्खियों में रहा है। सूत्रों से इस बात का पता चला है कि इस थाना का जो भी आज तक थाना प्रभारी आया, उसने कानून के खिलाफ जाकर ही कार्य किया। इस थाना में हमेशा राजनीति से लेकर बड़े उच्च अधिकारियों का थाना प्रभारी पर हमेशा दबदबा रहा है। यहां पर कई झूठे पर्चों को दर्ज करने वाले थाना प्रभारियों पर समय-समय पर संगीन आरोप लग चुके है। इस बार के मामले को लेकर भी काफी चर्चा है। क्योंकि, इंसाफ दिलाने वाले कानून के लोगों से यह मामला खासतौर पर जुड़ा है। 

कानून के खिलाफ जाकर, मेरे साथ हुआ धक्का….प्रधान सतिंदर सिंह काहलों

हमेशा ही मैंने अपने वकील भाइयों के लिए सच्चाई की लड़ाई लड़ी है। आगे भी निरंतर जारी रहेगी। वाहेगुरु को छोड़कर मैं किसी से डरता नहीं हूं। आज मेरे खिलाफ सरासर थाना सिटी की महिला प्रभारी ने धक्का किया। कानून के खिलाफ जाकर उन्होंने अपने मुलाजिम को आदेश देकर गेट को बंद करवा दिया। ऊपर से मुलाजिम ने साफ तौर पर कह दिया कि यह तो थाना प्रभारी का आदेश है, अगर कहेंगी गेट खोल दो तो खुल जाएगा। कोई बात नहीं कानून में रह कर मैं अपनी लड़ाई जारी रखूंगा। जरूरत पड़ी तो पूरे पंजाब की बार एसोसिएशन हड़ताल पर चली जाएगी। अगर कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदार थाना सिटी प्रभारी होगी। 

जानिए, क्या था पूरा मामला

दरअसल, बटाला बार एसोसिएशन के एक अधिवक्ता का मामला थाना सिटी में आया था। उस मामले को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अपने पदाधिकारियों तथा कुछ वरिष्ठ अधिवक्ताओं सहित थाना सिटी में थाना प्रभारी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। समय 6 बजे का होगा , जब वह थाना से बाहर निकलने के लिए चल दिए तो भीतर का गेट बंद कर दिया गया। यह देखकर मामला बिगड़ गया। सारे मामले को लेकर बार एसोसिएशन टीम ने वीडियो बना लिया। देर रात इसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड कर दिया गया। 

पुलिस ने साध ली चुप्पी

इस मामले को लेकर पुलिस के बड़े उच्च अधिकारियों से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया तो नहीं हो पाया। सूत्रों से पता चला है कि मामले को लेकर पुलिस ने पूर्ण रूप से चुप्पी साध ली गई। 

100% LikesVS
0% Dislikes