INTERNATIONAL NEWS—इस देश में आई बाढ़, मरने वालों की संख्या का आंकड़ा पहुंचा 300 पार

वरिष्ठ पत्रकार.अंतरराष्ट्रीय डेस्क।

 
अफगानिस्तान में भयानक बाढ़ की खबर है। एक रिपोर्ट के अनुसार 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है। बघेलान में प्राकृतिक आपदा प्रतिक्रिया के प्रमुख हिदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बुर्का, नाहरीन और केंद्रीय बघेलान में बाढ़ आई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को ढूंढने के लिए अभियान चलाया गया है। मरने वालों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। 

तालिबान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में बचाव दल पहुंच चुका है। घायलों को सेंट्रल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। फिलहाल, बाढ़ के कारण हताहत होने वालों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रक्षा और गृह मंत्रालय को निर्देश दिया गया है कि लोगों को बचाने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करें। इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश के कारण देशभर में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी, जिसमें 14 लोगों की जान चली गई। पिछले महीने अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में भारी बारिश के कारण घर की छत ढहने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।

100% LikesVS
0% Dislikes