BREAKING NEWS……….ताबड़तोड़ चल गई गोलियां………..इलाके में दहशत का माहौल, प्राथमिक जांच में आई यह प्रमुख वजह

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

यहां पर ताबड़तोड़ गोलियां चलने का मामला सामने आया। मामला, जिला फिरोजपुर की केंद्रीय जेल के समक्ष जुड़ा है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से एक ललित पासी नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियां दागने वालों की कुल संख्या 3 बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। पुलिस ने घायल ललित के बयान पर नन्ना, सलीम व अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, किसी की गिरफ्तारी के बारे अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। 

जानकारी के अनुसार, घायल युवक ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह केंद्रीय जेल फिरोजपुर के बाहर अपनी किसी दोस्त का इंतजार कर रहा था। किसी मामले में उसे जमानत हो चुकी थी, आज उसने जेल से बाहर आना था। वह उसके बाहर आने का इंतजार कर रहा था। एक बाईक पर सवार तीन युवकों ने उसके साथ झगड़ा आरंभ कर दिया। वे तीनों ही कथित अपराधी थे। उसके बाद गोलियां दाग दी। गोली उसके पेट,टांग पर लगी। मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वारदात से संबंधित तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई। फिलहाल, सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो रही है। 

खून से लथपथ ललित पासी को आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक, घायल की हालत अब ठीक है। स्वस्थ होने में समय लग सकता है। 

पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि उनकी जांच में सामने आया कि मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। किसी गैंग के लिए काम करते है, इस बारे बिना जांच के कहना सही नहीं होगा। मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है। फिलहाल, थाना सिटी पुलिस ने 3 के खिलाफ हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया। जल्द कथित अपराधी सलाखों के पीछे होगे। 

100% LikesVS
0% Dislikes