KAPURTHALA….बेशर्म जीजा, पत्नी से मन नहीं भरा तो साली को बना दिया अपनी हवस का शिकार……गर्भवती हुई तो बदनामी के डर से बच्चा फेंका

SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

सड़क किनारे झाड़ियों में नवजात शिशु मिला। इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते कहा कि एक युवती ने अपने जीजा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जीजा ने युवती से दुष्कर्म किया, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई। उसके बाद बच्चे को जन्म दिया। मामला, पंजाब के जिला कपूरथला के अधीन एक क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि नवजात को सुरक्षित देखरेख के लिए शिशु गृह में भेज दिया है। युवती से दुष्कर्म करने वाले उसके आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।


युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके 2 भाई और एक बहन है और उसकी बहन की शादी महेंद्र से हुई है। युवती 2-3 साल से अपने माता-पिता के साथ किराये के घर में रह रही है। बीते साल वह मां के साथ बहन से मिलने उसके घर गई थी। रात को जब वह सो रही थी तभी उसके जीजा ने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जीजा ने उसे धमकाया तो वह उसे जान से मार देगा या बदनाम कर देगा।


बताने से डरती रही


युवती ने इस बारे किसी को बताने से डरती रही। कुछ दिनों के बाद जीजा युवती के घर आया और उसे घर में अकेली देखा दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह गर्भवती हो गई। इस संबंध में उसने माता-पिता को बताया लेकिन, परिवार ने भी बदनामी के डर से बात को छुपाए रखा।


हिम्मत जुटा कर पुलिस को दिया बयान


छह जुलाई को लगभग 12 बजे युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया। युवती और उसके परिवार वालों ने डर के कारण नवजात को भगवानपुर के एक खाली प्लॉट में दीवार के अंदर फेंक दिया। जब युवती को पता चला कि बच्चा जिंदा है और सिविल अस्पताल भुलत्थ में है तो वह पुलिस के पास पहुंची और आरोपी जीजा के खिलाफ शिकायत दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes