SNE NETWORK.BATHINDA.
भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धुपुर ने टोल प्लाजा को तोड़ दिया। मामला, बठिंडा से जुड़ा है। किसानों ने टोल प्लाजा की बिल्डिंग को J.C.B. की मदद से गिरा दिया। जब इस टोल प्लाजा को लगाया गया था, तब से इसका विरोध हो रहा था। किसानों का आरोप है कि यह टोल प्लाजा अवैध तरीके से लगाया गया था।
किसान नेता ने कहा कि बीती 19 जुलाई को उन्होंने D.C बठिंडा को मांगपत्र देकर मांग की थी कि उक्त टोल प्लाजा को यहां से हटाया जाए। अगर इस टोल प्लाजा को सड़क से नहीं हटाया गया, तो वे 2 अगस्त को प्लाजा को तोड़ने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
अवैध रूप से बनाया
यह इमारत नशेड़ियों का अड्डा और दुर्घटना का कारण बन रही थी। इसके मद्देनजर शुक्रवार को जेसीबी की मदद से टोल प्लाजा को ध्वस्त कर दिया गया है। किसान नेताओं ने कहा कि टोल प्लाजा की यह बिल्डिंग साल 2015 में बनी थी लेकिन टोल अभी तक चालू नहीं हुआ था।