AMRITSAR…Paris Olympics…… हॉकी टीम ने देश को चौथा MEDAL दिलाया, SPAIN को 2-1 से हराया

C.M मान देंगे 1 करोड़ रुपए… चक दे इंडिया।

SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.


पेरिस ओलिंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने देश को चौथा मेडल दिलाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। जीत के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्लेयर को 1 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर दी है। वहीं, अमृतसर के जंडियाला गुरु के अंतर्गत आते टिम्मोवाल में कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के घर खुशी का माहौल है।

SNE IMAGE

सीएम भगवंत मान ने जीत पर भारतीय हॉकी टीम को बधाई दी। सीएम मान ने कहा- हमारी स्पोर्ट्स पॉलिसी के अनुसार हम ब्रॉन्ज मैडल जीतने वाले को 1 करोड़ रुपए देंगे… चक दे इंडिया। गौरतलब है कि भारतीय हॉकी टीम में पंजाब के 10 प्लेयर होने के चलते सीएम भगवंत मान का खिलाड़ियों के साथ काफी लगाव देखने को मिला। कुछ दिन पहले ही सीएम भगवंत मान ने फोन पर कैप्टन हरमनप्रीत सिंह के साथ बातचीत भी दी थी और शुभकामनाएं भी दी थी।

100% LikesVS
0% Dislikes