LUDHIANA BREAKING….खाली प्लॉट में नग्न अवस्था में शव मिला, गला घोंटकर हत्या की गई

SNE IMAGE

SNE NETWORK.LUDHIANA.


खाली प्लॉट में नग्न अवस्था में एक व्यक्ति का शव मिला। शव की हालत बेहद खराब है। मृतक के हाथ मोबाइल चार्जर के तार से बंधे मिले। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। राहगीर ने शव के बारे पुलिस को सूचना दी। शव कब्जे में ले लिया गया। अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।


जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एग्रो पेट्रोल पंप के पास काराबारा रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मृतक व्यक्ति दीवार के सहारे पड़ा हुआ है। मृतक की उम्र 35 वर्ष के करीब लग रही है। शव की जांच की गई तो उसके हाथ मोबाइल चार्जिंग तार से बंधे हुए मिले। उसके दोनों हाथों में तार लिपटा हुआ था। उसका चेहरा भी मिट्टी से सना हुआ था। फोरेंसिक विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर 72 घंटों के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। परिजनों का पता चलने के बाद पोस्टमॉर्टम करवा शव उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes