SNE NETWORK.INTERNATIONAL DESK.
पोलैंड में भारतीय व्यंजन काफी लोकप्रिय हैं। वहीं, भारतीय रेस्तरां में खाना-खाने आने वाले पोलैंडवासियों का कहना है कि डोसा और बटर चिकन जैसे व्यंजन उन्हें भारत यात्रा की याद दिलाते हैं। बता दें कि पोलैंडवासी भारतीय संस्कृति को काफी पसंद करते हैं और आजकल भारतीय फिल्में भी पोलैंड में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

पोलैंड में स्थित भारतीय दूतावास की सूची के अनुसार, पोलैंड में 45 से अधिक भारतीय रेस्तरां कई प्रकार के पारंपरिक भारतीय भोजन परोस रहे हैं जिनमें से राजधानी वारसॉ में कम से कम 12 रेस्तरां हैं। भारत और भारतीय भोजन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। भारतीय रेस्तरां के मालिकों के अनुसार, पोलिश लोग न केवल भारतीय व्यंजनों को पंसद कर रहे हैं बल्कि वे भारत की समृद्ध संस्कृति के प्रति भी आकर्षित हो रहे हैं।
भारतीय रेस्तरां में बढ़ी ‘बटर चिकन, मैंगो लस्सी की मांग
‘इंडिया गेट फूड चेन’ के मालिक चंदू ने कहा, ‘यहां का खाना वाकई बहुत स्वादिष्ट है, भारतीय खाना जिसमें बहुत सारे मसाले होते हैं। हर चीज का जायका अलग होता है। पोलैंड नागरिकों को बटर चिकन, मैंगो लस्सी बहुत पसंद है। उन्हें भारतीय खाना और भारतीय लोग भी बहुत पसंद हैं।’