SNE NETWORK.AMRITSAR.
मंगलवार देर रात श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट (अमृतसर) में ड्रोन मूवमेंट दिखाई दी। इससे हवाई जहाज़ 4 घंटे देरी से रवाना हुआ। पता चला है कि ड्रोन की मूवमेंट देखकर एयरपोर्ट अथॉरिटी सहित C.I.S.F, PUNJAB-POLICE के अधिकारी तुरंत चौकस हो गए और ड्रोन कहां से और किसने उड़ाया है, इसका पता लगाने में जुट गए।
जानकारी के अनुसार, देर रात लगभग 2 बजे अमृतसर से पुणे, दिल्ली, मलयेशिया आदि को जाने वाली फ्लाइट ने उड़ान भरी। बता दें कि एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द के 6 किलोमीटर के घेरे में ड्रोन उड़ने की इजाजत नहीं होती है क्योंकि अगर कोई ड्रोन फ्लाइट से टकरा जाए तो इससे हादसा हो सकता है।

