SNE NETWORK.KHANNA/LUDHIANA.
आम आदमी पार्टी नेता त्रिलोचन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अकाली नेता तेजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसका भाई कुलविंदर सिंह अभी फरार है।
पुलिस ने कहा कि नाै सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता त्रिलोचन सिंह का कत्ल हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों ने शर्त रखी थी कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद परिवार वालों ने शनिवार सुबह शव का पोस्टमार्टम शुरू करवाया। त्रिलोचन सिंह ने गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। कुछ समय पहले वे आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की तरफ से उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। पुलिस ने आरोपी रणजीत सिंह को लाइसेंसी रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार कर लिया ।