AMIT MARWAHA.PATTI/TARN-TARAN.
बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा एक अन्य बदमाश को भी एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीआईए स्टाफ और पट्टी थाना पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान 2 संदिग्धों को जांच के लिए रोका गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश बदमाश बच गया। दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया गया है। घायल बदमाश की पहचान पवनदीप सिंह और उसके साथी पहचान कोमलदीप सिंह के रुप में हुई है।

पता चला है कि गैंगस्टर लगातार फोन कर व्यापारियों से फिरौती की मांग कर रहे थे और इन बदमाशों ने कई दुकानों पर फायरिंग भी की थी। जिसके बाद पुलिस इन बदमाशों की तलाश में जुटी थी। हाल ही में एक सुनार से फिरौती मांगी थी।