पठानकोट ब्रेकिंग—-चीन ने लद्दाख की 4,065 वर्ग किमी जमीन हड़प ली, पीएम मोदी ने इस बात को छुपाया–डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी

SUBRAMANIYUM SWAMI BY SNE NEWS IMAGE

SNE NETWORK.PATHANKOT.

पूर्व सांसद और बीजेपी नेता डाॅ. सुब्रह्मण्यम स्वामी का कहना है कि चीन ने लद्दाख की 4,065 वर्ग किमी जमीन हड़प ली है। पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता को गुमराह करते हुए इस बात को छिपा रहे हैं। स्वामी पंजाब के पठानकोट में हुए एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।


स्वामी ने कहा कि अब वो अपने सांविधानिक अधिकार का सहारा लेंगे, क्योंकि चीनी सैनिकों ने लद्दाख में हजारों किलोमीटर जमीन हड़प ली है और इस तनाव के मुद्दे पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है।


स्वामी ने कहा कि 16 अप्रैल 2020 में चीनियों ने लद्दाख में हजारों वर्ग किलो मीटर जमीन हड़प ली। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बयान में कहा था कि चीनी सैनिक भारत की सीमा में नहीं आए, लेकिन जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और ही है। क्या मोदी यही रट लगाएंगे कि कोई आया नहीं…।


स्वामी ने पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान के चार टुकड़े होने चाहिए।स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। वे भारत के नागरिक नहीं है। वे विदेश में जाकर भारत के खिलाफ टिप्पणियां करते हैं।

67% LikesVS
33% Dislikes