BATALA BREAKING…..यहाँ पर डूबने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, मातम का है माहौल

VIKAS KAURA.BATALA/ GURDASPUR.

गांव लील कलां के गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में डूबने से पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार सुबह 5.30 बजे की है। मौत की घटना से गांव लील कलां में शोक की लहर है। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को बटाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार गांव कंडीला थाना घुमान की रहने वाले बलवंत सिंह (50) और उनकी पत्नी रजवंत कौर (45) हमेशा की तरह रविवार को गांव लील कलां के गुरुद्वारा साहिब माथा टेकने आए थे। इसी दौरान पहले बलवंत सिंह गुरुद्वारा साहिब के सरोवर में स्नान करने के लिए उतरा। वह अपना संतुलन खो बैठा, यह देखते ही उनकी पत्नी रजवंत कौर उन्हें बचाने के लिए सरोवर में उतरी। पति के बचाते हुए वह भी पानी में डूब गई।

इस घटना की जानकारी गुरुद्वारा साहिब के सेवादार ने तुंरत गांव के लोगों को दी। इसके बाद गांव के लोगों की मदद से दोनों को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

100% LikesVS
0% Dislikes