राष्ट्रीय NEWS……..शायद इस क्षेत्र में हो सकती थी बड़ी घटना, लेकिन, पुलिस ने पहले ही दबोच लिए महिला सहित 6 पाक नागरिक

Breaking News Images

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

पाकिस्तानी नागरिक तथा उसकी पत्नी सहित कुल 4 की गिरफ्तारी हुई। मामला, देश के बेंगलुरु क्षेत्र से जुड़ा हैं। आरोप है कि ये सभी जाली दस्तावेजों और नकली पहचान के साथ पिछले 6 साल से शहर में अवैध रूप से रह रहे थे। इस बात की पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की।

प्राथमिक जांच के मुताबिक, व्यक्ति की पत्नी बांग्लादेश की है और दोनों की शादी ढाका में हुई थी। यह जोड़ा 2014 में दिल्ली आया और बाद में 2018 में बेंगलुरु के जिगानी इलाके में आया। गिरफ्तार किए गए 2 अन्य की पहचान उसके साले-साली के रूप में हुई है। सभी को रविवार को जिगानी में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
जिगानी के एक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने कहा, पुलिस ने मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक ही परिवार के 4 लोग जाली दस्तावेजों के सहारे अवैध रूप से शहर में रह रहे थे। चारों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर हम आगे की कार्रवाई करेंगे।


उन्होंने कहा कि ये लोग पिछले छह वर्षों से जिगानी में एक किराए के घर में रह रहे थे। इन्होंने फर्जी नाम से पहचान पत्र हासिल किए हुए थे। पुलिस व्यक्ति से उसके नेटवर्क और गतिविधियों के बारे में पूछताछ कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes