PUNJAB BREAKING..आंधी से गिर गया पंडाल, दबकर 2 महिलाओं की मौत, 15 लोग घायल

Breaking News Images

SNE NETWORK.LUDHIANA.

देर रात आई आंधी से देवी जागरण के लिए लगाया पंडाल गिर गया। इसमें दबकर 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें ज्यादातर बच्चे बताए जा रहे हैं। पंडाल के गिरने से मंदिर में विराजमान भगवान भोलेनाथ की मूर्ति भी गिरकर खंडित हो गई। इसके अलावा आंधी में कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली के खंभे गिरने की भी सूचना है।

हादसा लुधियाना के हंबडा रोड पर बने श्री गोविंद गोधाम मंदिर के पास हुआ। यहां द्वारका ऐनक्लेव में रहने वाले लोगों की ओर से मंदिर के पीछे खाड़ी पड़े ग्राउंड में जागरण का आयोजन किया गया था। शनिवार रात में सभी लोग यहां नाच-गा रहे थे। माता की भेंटें गाई जा रही थीं। इसी दौरान रात करीब 2 बजे आंधी चली। आंधी आते ही सभी लोग तितर-बितर हो गए। लोगों ने एक-दूसरे को पकड़कर संभलना चाहा, और हवा तेज होने के कारण वे पंडाल के अंदर ही शरण लिए रहे। कुछ लोग बाहर भी निकल गए थे।

थोड़ी देर में हवा से पंडाल धड़ाम कर गिर पड़ा। इसके नीचे मौजूद लोग पंडाल में ही दब गए। तेज हवा के बीच ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने पंडाल के नीचे दबे लोगों को निकालना शुरू किया गया। इस दौरान उन्होंने पाया कि 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि, 15 के करीब लोग घायल थे। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं, जो जागरण के दौरान सबसे आगे बैठे हुए ते। उन्हें शहर के निजी अस्पतालों में भर्ती करवाया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, मंदिर कमेटी ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes