वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना।
पंजाब में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। आपराधिक घटनाओं में काफी इजाफा हो रहा है। हालात यह हो चुके है कि अब बड़े-बड़े नेताओं पर हमला होना आरंभ हो गया। ताजा मामला, जिला लुधियाना से सामने आया। वहां पर पंजाब भाजपा के एक शीर्ष नेता पर अज्ञात हमलावरों ने बुरी तरह से हमला कर दिया। गनीमत रहा कि कोई गंभीर चोटें नहीं आई। पुलिस पर आरोप लगा है कि उनसे संपर्क करने के बावजूद भी नहीं पहुंची, जबकि, शीर्ष पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पता चला है कि हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया। किसी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई। भाजपा नेता जितेंद्र मित्तल पर हमला हुआ। उधर, मामले को देखते हुए राजनीति मोड ले लिया गया। आप सरकार से इस हमले को लेकर जवाब तलब किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि घटनाक्रम शनिवार की देर रात की है। जब मित्तल अपनी फैक्ट्री भीतर काम कर रहे थे। तभी 2 समूह के बीच झगड़ा हो गया। उन्हें आवाज आई तो वह बाहर चले गए। बीच-बचाव करने लगे तो उलटा उन पर हमला कर दिया गया। उन्हें मामूली चोटें पहुंची। इस बीच संबंधित थाना को सूचित किया तो वे लोग घटनाक्रम तक काफी समय तक पहुंचे नहीं। इसी बीच भाजपा नेता ने शीर्ष पुलिस अधिकारियों को फोन पर सूचित किया।
पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूत्रों से पता चला है कि एक पुलिस थाना कर्मचारी को वहां से बदल दिया गया। शीर्ष अधिकारियों ने मित्तल के बयान दर्ज कर लिए। कुछ हमलावर पुलिस हिरासत में ले लिए गए। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, इस बारे अभी कोई पुष्टि नहीं हुई। उधर, भाजपा के बड़े नेता पर हमला होने की वजह से पार्टी ने सरकार पर तीखा हमला बोलते कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। गुनहगारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।