PUNJAB BREAKING…यहां पर हुआ धमाका…..6 लोग झुलसे, सब की हालत चिंताजनक, दहशत का माहौल

Blast IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यहां पर गैस सिलेंडर फटने से बड़ा धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि इसकी चपेट में आने से 6 बुरी तरह से झुलस गए। सभी की हालत काफी चिंताजनक बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि धमाका गैस लिकेज की वजह से हुआ। फिलहाल, किसी प्रशासनिक अधिकारी ने इस बारे कोई पुष्टि नहीं की। स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। क्षेत्र में मातम का माहौल बना है। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना के ग्यासपुरा क्षेत्र से जुड़ा है। 

मंगलवार की देर रात्रि ग्यासपुरा क्षेत्र में एक काफी गरीब परिवार रात का खाना बना रहा था। इस बीच गैस लीक हो गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। 5 वर्षीय बच्ची आग की चपेट में आ गई। उसे बचाते-बचाते मां सहित कुल 6 लोग झुलस गए। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। थोड़ी देर उपरांत घर में धमाका हुआ। 

प्रशासन तथा पुलिस के शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग की मदद से सभी को बाहर निकाला गया। पूर्व में सरकारी अस्पताल भर्ती किया गया। हालात चिंताजनक होने की वजह से पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पता चला है कि पीड़ित परिवार आर्थिक तौर पर काफी गरीब है। मजदूरी कर घर का पालन पोषण चलता है। परिवार असल कारणों का पता लगा रहा है कि आग किस वजह से लगी। 

100% LikesVS
0% Dislikes