PUNJAB…..इतने दिनों में नोटिफिकेशन जारी करें सरकार, जानें, कहां-कहां होने है निगम चुनाव

PUNJAN NAGAR NIGAM ELECTIONS SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में नगर निगम व नगर कौंसिल चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने पंजाब सरकार को 15 दिनों के भीतर नगर निगम चुनावों को लेकर नोटिफिकेशन जारी करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने चुनाव बिना किसी नई वार्डबंदी के कराए जाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट का कहना है कि कोई भी नई वार्डबंदी नहीं होगी अतः पुरानी वार्डबंदी के तहत ही चुनाव करवा दिए जाएं।


जानें,  किन-किन जगह होने है चुनाव


बता दें पंजाब में जिन नगर निगमों में चुनाव होने हैं, उनमें फगवाड़ा, अमृतसर, पटियाला, जालंधर व लुधियाना शामिल है, इन नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो चुका है, जिनमें जल्द चुनाव करवाने की मांग चल रही है। वहीं इसके साथ राज्य में 42 नगर कौंसिलों में भी चुनाव होने हैं। वहीं दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी सरकार ने कहा है कि वह चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, जब भी कोर्ट का आर्डर होगा, नगर निगम चुनाव करवा दिए जाएंगे। 

100% LikesVS
0% Dislikes