PUNJAB……….इस भ्रष्टाचारी नेता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी 

SCAM SNE NEWS IMAGE (FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरत इंद्र सिंह चहल के खिलाफ पटियाला की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। विजिलेंस को चहल को गिरफ्तार कर 28 अक्टूबर को अदालत में पेश करने के लिए कहा गया है।


गौरतलब है कि विजिलेंस ने नवंबर 2022 में चहल के खिलाफ जांच शुरू की थी। इस दौरान विजिलेंस ने चहल की 2 संपत्तियों की जांच की, जिनमें पटियाला-फतेहगढ़ साहिब रोड स्थित एक मैरिज पैलेस और नाभा रोड पर पुडा एन्क्लेव-1 में कमर्शियल साइट पर एक निर्माण शामिल रहा। इस मामले में 2 अगस्त 2023 में चहल के खिलाफ विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति का केस भी दर्ज कर लिया था।

…..तब मिली थी जमानत  


हालांकि बाद में चहल को अक्टूबर 2023 में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। इस संबंधी 18 सितंबर 2023 को हाईकोर्ट में दायर याचिका में चहल ने इस पूरे मामले को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए कहा था कि कैप्टन के करीब होने के चलते उन्हें जानबूझकर फंसाया जा रहा है।

यह लगा था आरोप


वहीं विजिलेंस के मुताबिक मार्च 2017 से लेकर सितंबर 2021 तक चहल की आय व खर्च की जांच की गई है, जिसमें पाया गया है कि चहल के परिवार की कुल आय 7 करोड़ 85 लाख 16 हजार 905 रुपये बनती है। लेकिन खर्चा 31 करोड़ 79 लाख 89 हजार 11 रुपये का किया गया है। इसी के चलते चहल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
 

100% LikesVS
0% Dislikes