गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार मामला—- DSP सहित कुल 7 पुलिसकर्मी निलंबित

Lawrance bishoni (FILE PHOTO)

SNE NETWORK.CHANDIGARH.

पंजाब में एक विवादास्पद मामले के बाद डीएसपी गुरशेर संधू और समर वनीत सहित कुल 7 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पुलिसकर्मियों पर जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार लेने का आरोप है।

पंजाब सरकार और पुलिस विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इस घटना ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम कई आपराधिक मामले जुड़े हुए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes