POLLUTION के HOT-SPOT 9 शहरों में प्रथम स्थान पर ‘AMRITSAR’…..सिर्फ 2 घंटे ही चलेंगे पटाखे

POLLUTION SNE NEWS IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

त्योहारी सीजन को लेकर राज्य सरकार की तरफ से प्रदूषण के हॉटस्पॉट 9 शहरों पर विशेष रूप से नजर रखी जाएगी। सरकार इन शहरों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम भी उठाएगी। इस संबंध में पर्यावरण विभाग ने इन शहरों के जिलों मजिस्ट्रेट को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि यहां समय से अधिक पटाखे न जलाए जाएं, इसलिए सख्ती के साथ ही एहतियाती कदम उठाए जाएं। 9 शहरों में डेराबस्सी, गोविंदगढ़, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, नया नंगल, पठानकोट, पटियाला और अमृतसर हैं।

प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विशेष फोकस 


इन शहरों को केंद्र ने प्रदूषण को नियंत्रित करने में असफल रहने के चलते गैर प्राप्ति शहरों की सूची में भी शामिल किया हुआ है। इसी कारण पर्यावरण विभाग का इन शहरों में प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विशेष फोकस है। गैर प्राप्ति उन शहरों को घोषित किया जाता है, जो 5 साल की अवधि में लगातार वायु गुणवत्ता स्तर पीएम 10 के लिए राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक को पूरा नहीं करते हैं। पीएम 10 वायु प्रदूषण का एक स्तर है, जो सभी के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है। 


पंजाब सरकार ने दिवाली पर रात 8 से रात 10 बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति दी है। सिर्फ ग्रीन पटाखों को बेचने और जलाने की मंजूरी है और इन आदेशों की सख्ती से पालना करवाने के लिए सभी जिला मजिस्ट्रेट को बोला गया है। इसी तरह गुरुपर्व पर 15 नवंबर को सुबह 4 से 5 और रात 9 से 10 बजे तक पटाखे जलाने का समय तय किया गया
है।

100% LikesVS
0% Dislikes