LUDHIANA BREAKING….इस खूनी संघर्ष में भाई ने ले ली भाई की जान…… बीच-बचाव करने आए 4 घायल

DEAD BODY SNE NEWS IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.लुधियाना। 

यहां पर एक खून संघर्ष में भाई की जान ले ली गई , जबकि, बीच बचाव करने वाले आधा दर्जन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मामला, भाई दूज वाले दिन यानी रविवार दोपहर का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि 2 चचेरे भाईयों की आपस में पुरानी रंजिश चल रही है। इसी वजह से विवाद हो गया। मरने वाली की पहचान निर्मल सिंह के तौर पर हुई। घायलों में  मंजीत सिंह, विजय, विश्वजीत, और बलराज सिंह को खूनी हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। मामला, पंजाब के जिला लुधियाना के शिमलापुरी क्षेत्र से जुड़ा है। जांच टीम मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, निर्मल सिंह और उसके चचेरे भाई जतिंदर सिंह के बीच पिछले साल से रंजिश चली आ रही थी। रविवार की सुबह निर्मल अपने घर के बाहर बाइक पार्क कर रहा था, तभी आरोपी जितेंद्र वहां पहुंच गया और दोनों में पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि जितेंद्र ने निर्मल पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। निर्मल की चीखें सुनकर उसका भाई मंजीत और उसके साथी विजय, विश्वजीत, और बलराज सिंह उसे बचाने आए, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल निर्मल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes