हवस के लिए बहन बनी शिकार…..हिम्मत दिखा पीड़िता ने बताया अपना दर्द, केस दर्ज, अपराधी है फरार 

वरिष्ठ पत्रकार.कपूरथला। 

यहां पर एक रिश्तों को शर्मशार कर देने वाले घटना हुई है। एक युवक ने अपनी बहन को हवस का शिकार बना दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित नाबालिग है। पता चला है कि आरोपी पीड़िता का सौतेला भाई है। मामला, पंजाब के जिला कपूरथला से जुड़ा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना ढिलवां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(1), 6 और पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। 


जानकारी के अनुसार पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2018 में उसकी मां का देहांत होने के बाद उसके पिता ने वर्ष 2019 में गांव फत्तूचक्क निवासी एक महिला से शादी कर ली थी। उसकी सौतेली मां की पहली शादी से गोद लिया लड़का (आरोपी) है। आरोपी सौतेला भाई पहले से ही उस पर बुरी नजर रखता था। आरोपी तीन बार उसकी सहमति के बिना उसे घर में अकेला देखकर जबरदस्ती शारीरिक सबंध बना चुका है। पीड़िता ने बदनामी के डर से यह बात किसी को नहीं बताई। 7 नवंबर को उसके माता-पिता किसी रिश्तेदारी में कहीं गए हुए थे। आरोपी उस दिन घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। थाना ढिलवां पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धरा 65(1), 6, पाक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes