LIVE RESULT….झारखंड में फिर से झामुमो गठबंधन सरकार बनना लगभग तय…..मीटिंगों का दौर शुरु, भाजपा पिछड़ी

JARKHAND RESULT UPDATE

वरिष्ठ पत्रकार.नेशनल डेस्क। 

झारखंड के प्राथमिक रुझान में झामुमो गठबंधन 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। यह आंकड़ा बहुमत से 9 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन 30 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। उधर, रुझान को देखते हुए झामुमो की सहयोगी कांग्रेस ने आगे की रणनीति पर बैठक शुरू कर दी है। उधर, भाजपा दफ्तर पर कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है।


बता दें कि राज्य में 81 सीटों पर 13-20 नवंबर को मतदान हुआ था। मत प्रतिशत 68 फीसद रहा। माना जाता है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत है। 2019 विधानसभा चुनाव में JMM 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री JMM नेता हेमंत सोरेन बने थे। BJP को 25 सीटें मिली थीं।

कुछ सीट का ताजा अपडेट्स…

1. हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से करीब 3 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं। हेमंत सरकार के 4 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, बन्ना गुप्ता, हफिजुल हसन अंसारी, बेबी देवी और मिथिलेश ठाकुर पीछे चल रहे हैं।


2. सोरेन परिवार के 3 प्रत्याशी बड़ी बहू सीता सोरेन (भाजपा) जामताड़ा, छोटी बहू कल्पना सोरेन गांडेय और छोटे बेटे बसंत सोरेन दुमका सीट से पीछे चल रहे हैं। हेमंत सोरेन ही बरहेट से आगे चल रहे हैं।


3. धनवार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।


इस बार विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद झारखंड में 8 एग्जिट पोल आए। इनमें से 4 में भाजपा गठबंधन, जबकि 2 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। बाकी 2 एग्जिट पोल्स ने हंग असेंबली के आसार जताए हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes