वरिष्ठ पत्रकार.जगराओं (लुधियाना)।
एक आढ़ती ने महिला के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने कथित अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। कथित अपराधी की पहचान गांव खुदाई चक्क के सुरेंद्र सिंह उर्फ महिंद्र के तौर पर हुई है। मामला, पंजाब के शहर लुधियाना से जुड़ा हुआ है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि कथित अपराधी ने पीड़ित महिला के साथ धोखा देकर गलत काम किया। बताया जा रहा है कि महिला कथित अपराधी के जहां पर खाना बनाने का काम करती है।
पुलिस को दिए बयान में पीड़ित महिला ने बताया कि वह 3 साल से अपने मायके परिवार छोड़कर मासी के घर जगरांव में रह रही है। पीड़िता आढ़ती सुरेंद्र सिंह की दुकान पर चाय और खाना बनाने का काम करती है। शुक्रवार की शाम को वह दुकान से काम खत्म करके एक्टिवा पर घर जा रही थी। आरोपी सुरेंद्र सिंह ने उसे फोन करके कहा कि मोगा रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने बुलाया। पीड़िता आरोपी के साथ ढाबे पर चली गई। ढाबे पर सुरेंद्र सिंह ने एक कमरा पहले से ही किराये पर लिया हुआ था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुरेंद्र सिंह उसे धक्का देकर कमरे में ले जाया गया और अंदर से दरवाजा लॉक कर दिया। आरोपी ने रेस्टोरेंट के कमरे में महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप लगाया कि कथित अपराधी ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी। घर आकर मौसी की बेटी को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आढ़ती सुरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। गिरफ्तारी भी हो चुकी है।