वरिष्ठ पत्रकार.तरनतारन।
पंजाब के जिला तरनतारन के एक क्षेत्र से बहुत बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई। यहां पर एक युवक पर अपनी दोस्त की माँ के साथ कई बार दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर कथित अपराधी सैम मसीह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, गिरफ्तारी के बारे पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की। पता चला है कि कथित अपराधी एक मिशनरी के साथ जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ एक अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ करने का भी गंभीर आरोप लगा है। वह पीड़ित की कााफी करीब रिश्तेदार बताई जा रही है।
पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति पिछले 20 वर्ष से किसी अन्य महिला के साथ रहता है। बेटा उसके पास ही है। बेटे का एक दोस्त प्रतिदिन घर आता था। वह एक मिशनरी के साथ जुड़ा हुआ था। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक रिश्ते बना लिए। आरोप लगाया कि कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अब कुछ समय पहले उसने उनकी ही एक रिश्तेदार महिला के साथ संबंध बना लिया। जब सच्चाई सामने आई तो उसने अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया।
जांच पड़ताल करने वाले पुलिस अधिकारी ने बताया कि सैम मसीह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। फिलहाल, गिरफ्तारी होना शेष है। एक टीम उसे पकड़ने के लिए घर गई थी, लेकिन, वहां से फरार हो गया। दावा किया कि जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी मशीनरी के साथ जुड़ा होने को लेकर पुलिस ने कोई बयान नहीं दिया।

