वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
चाइना डोर मनुष्यता के लिए इतनी खतरनाक हो चुकी है, इस बात का यहीं से लगाया जा सकता है कि इसकी चपेट में आने से कई लोग अपनी जान गंवा चुके है। ताजा मामला, पंजाब के अलग-अलग क्षेत्र से सामने आया है। सोमवार को सोशल मीडिया में 2 ऐसी वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हुई, जिसमें एक बच्चा सहित कुल 2 लोग चाइना डोर की वजह से कट गए। बताया जा रहा है कि युवक की तो जान बच गई है। लेकिन, बच्ची ने तड़प तड़प कर अस्पताल में दम तोड़ दिया। बच्ची का गली तथा शरीर के कई हिस्सों को चाइना डोर से बुरी से काट दिया। चिकित्सकों ने नन्ही परी को बचाने का खूब प्रयास किया। लेकिन, उनकी कोशिश नाकाम रही। फिलहाल, पुलिस की तरफ से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पीड़ित परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बच्ची का परिवार काफी गरीब बताया जा रहा है। उनके समर्थन में कुछ समाज सेवी संस्थाओं ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। जबकि, एक राजनीति से जुड़े नेता सीएम से परिवार की आर्थिक मदद करने की गुहार लगाई है।

क्या था 2 घटनाओं में, जानिए, इस खास रिपोर्ट में…?
सोमवार देर सायं सोशल मीडिया 2 वीडियो खूब तेजी से प्रसारित हुई। एक वीडियो में बाइक सवार युवक चाइना डोर की चपेट में आ जाता है। उसके बाजू बुरी तरह से चोटिल हो जाती है। ऐसे में एक राहगीर अपने मोबाइल से घटना से जुड़ी वीडियो को कैद कर लेता है। बाद में इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाता है। युवक यहीं प्रशासन तथा सरकार से अनुरोध करता हुए दिखाई देता है कि इसके खिलाफ कड़ा कानून लाया जाए तथा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान रखा जाना चाहिए।
इसी प्रकार एक बच्ची खेल रही होती है कि चाइना डोर को हाथ से पकड़ लेती है। डोर हाथ को पहले चोटिल करती है फिर बाद में डोर का एक हिस्सा बच्ची के गर्दन को बुरी तरह से काट देता है। बच्ची की चीखने की आवाज सुनकर परिवार तथा मोहल्ला इकट्ठा हो जाता है। उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल लेकर जाते है। चिकित्सकों ने बच्ची के दर्द को एक वीडियो में कैद कर लिया तथा बाद में चाइना डोर के प्रति संदेश देने के नाते सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बच्ची दर्द सह नहीं पाई तो उसने रात को दम तोड़ दिया।

