वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।
एक युवक को किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी। वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था। मामला,पंजाब के जिला अमृतसर के जंडियाला गुरु के क्षेत्र से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि वारदात देर रात हुई। वारदात तब हुई जब मृत युवक मनप्रीत सिंह अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रहा था। फिलहाल, पुलिस पता लगाने में जुट चुकी है कि गोली चलाने वाले कौन थे। सारा मामला पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुका है। गुरुवार को मामला सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई।
जानिए, क्या था पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक जंडियाला गुरु का रहने वाला मनप्रीत सिंह बुधवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्तों के साथ बाइक पर बाजार में किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान पीछे से किसी ने गोली चला दी जो मनप्रीत सिंह को लगी और वह बाइक से नीचे गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डीएसपी रविंद्र पाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है, ताकि पता चल सके गोली चलाने वाले कौन लोग थे।