ENCOUNTER…इसने फेंका था ग्रेनेड…..पुलिस की गोली से हुआ घायल,इसके कहने पर दिया था वारदात को अंजाम

ENCOUNTER BY SNE NEWS IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ रोजर संधू के घर ग्रेनेड हमला करने वाले आरोपी को हरियाणा के यमुनानगर के बिट्टल गांव के रहने वाले हार्दिक कंबोज के साथ जालंधर देहात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें हार्दिक के पैर में गोली लगी है। देर रात पुलिस इस आरोपी को यमुनानगर से गिरफ्तार कर लाई थी।


जालंधर देहात पुलिस के एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि बीते दिन रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में हमने एक बदमाश गिरफ्तार किया था। हमें सूचना मिली थी कि हार्दिक कंबोज नाम का व्यक्ति यमुनानगर का रहने वाला है। उसने इस वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के लिए आरोपी को 25 हजार रुपये दिए गए थे। उसका परिवार खेती करता है और उसकी उम्र करीब 21 साल है।
पूछताछ में आरोपी ने ग्रेनेड फेंकने की बात को मान लिया। 


एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के कहने पर उसने ये वारदात की थी। भट्टी ही आतंकी ग्रुप के साथ मिलकर पंजाब में ये वारदात करवा रहा है। इस वारदात में 2 लोग शामिल थे। फिलहाल इस आरोपी से पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद किया है। बाकी भी कई हथियार हैं, जो हार्दिक के साथ आए दूसरे साथी के पास हैं। उसकी बरामदगी के लिए हमारी टीमें काम कर रही हैं। लिहाजा पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes