BIG BREAKING…..शहादत का जाम पिया PUNJAB के लाल ने…..अग्निवीर जवान आकाशदीप शहीद……स्पीकर ने परिवार के साथ साझा किया दुख

BREAKING NEWS BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.संगरुर। 

भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच पंजाब के लाल की जम्मू-कश्मीर में शहादत हुई है। फरीदकोट के गांव कोठे चहिल अग्निवीर जवान आकाशदीप सिंह कश्मीर में शहीद हुआ है। इस घटना की सूचना के बाद उसके घर परिवार समेत पूरे गांव में मातम का माहौल है। विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने भी उनके घर पहुंच कर परिवार से दुख साझा किया।
जानकारी के अनुसार कोठे चहिल बलविंदर सिंह को वीरवार सुबह उनके बेटे आकाशदीप सिंह के शहीद होने की सूचना मिली। उन्हें बताया गया कि सिर में गोली लगने से आकाशदीप सिंह की जान चली गई। परिवार के अनुसार आकाशदीप सिंह लगभग पौने दो वर्ष पहले बतौर अग्निवीर सेना में भर्ती हुआ था। आकाशदीप सिंह सिख रेजिमेंट में तैनात था और उसकी पोस्टिंग इन दिनों जम्मू कश्मीर में थी।


पिता बलविंदर सिंह ने बताया कि आकाशदीप सिंह पिछले माह ही छुट्टी पर आया था और एक दिन पहले ही उसने फोन पर उनसे बात की थी। उनके साथ क्या घटनाक्रम हुआ, उसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। आकाशदीप का पार्थिव शरीर शुक्रवार को गांव में पहुंचने की उम्मीद है। उसके उपरांत उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उधर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने आकाशदीप सिंह की शहादत पर नमन करते हुए परिवार के साथ दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि आकाशदीप के पिता बलविंदर सिंह उनके पुराने साथी हैं और इस दुख की घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes