सिद्धू मूसे वाला कत्ल कांड….अहम गवाह SHO का देहांत…..CASE पर पड़ सकता है प्रतिकूल असर

SIDHU MOOSAEWALA FILE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले के गवाह पूर्व एसएचओ अंग्रेज सिंह का निधन हो गया है। वह काफी अरसे से बीमार थे। वह थाना सिटी में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि उनकी   सिद्धू मूसेवाला कत्ल मामले में अहम गवाही मानी जा रही थी। ऐसे में अब में काफी असर पड़ सकता है। बता दें कि वर्ष 2022 में सिद्धू मूसेवाला का काफी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था। कत्ल की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई तथा विदेश में बैठे गैंगस्टर गोलडी बराड ने ली थी। 

क्या है पूरा मामला जानिए, इस खास रिपोर्ट में….?

शुक्रवार को ही सिद्धू मूसेवाला मामले में उनकी (पूर्व एसएचओ) अंग्रेज सिंह की गवाही थी। अदालत ने उन्हें 4 जुलाई को बुलाया था मगर इससे पहले ही उनका निधन हो गया। जिस दिन मूसेवाला का कत्ल हुआ था, तब अंग्रेज सिंह थाना सिटी के एसएचओ थे। ऐसे में उनकी गवाही काफी अहम थी। बताया जा रहा है कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

100% LikesVS
0% Dislikes