BREAKING NEWS–किस घर में मिली गली सड़ी लाश..क्या था पूरा मामला, पुलिस किस पहलू पर कर रही है जांच, जानिए, खास रिपोर्ट में…

BREAKING NEWS BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ। एक घर से पुलिस ने ताला तोड़कर घर में 35 वर्षीय अमनदीप सिंह उर्फ काला का शव बेड और पेटी के बीच पड़ा हासिल किया। बताया जा रहा है कि शव के हाथ और पैर रस्सियों से बंधे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में शव 4 से 6 दिन पुराना लग रहा है। मामला, पंजाब के मोगा में स्थित गांव पत्तों हीरा सिंह का बताया जा रहा है।  


जानकारी के मुताबिक अमनदीप सिंह खेत में मजदूरी करता था। उसकी अपनी पत्नी से लंबे समय से अनबन चल रही थी, और पत्नी ने महिला थाने  में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि घटना से 5-6 दिन पहले अमनदीप की पत्नी अपने दोनों बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई थी। ग्रामीणों ने भी पुष्टि की कि दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे।


पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी पर हत्या का संदेह है। हालांकि, अन्य संभावित संलिप्त लोगों की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि मृत्यु की सटीक तारीख और परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं, और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, ग्रामीणों ने बताया कि घर से तेज दुर्गंध आने और ताला लटका होने पर उन्हें शक हुआ। रोशनदान से मक्खियां अंदर जाते देख पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि अमनदीप का फोन भी करीब 6 दिन से बंद था, और उसकी पत्नी बच्चों के साथ पहले ही घर छोड़ चुकी थी।

100% LikesVS
0% Dislikes