PUNJAB BREAKING–इस सड़क दुर्घटना ने 4 बच्चों की मां की ममता छीनी, लापरवाह कार चालक फरार

ACCIDENT GRAPHIC IMAGE BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.फाजिल्का। 

अभी-अभी पंजाब के शहर फाजिल्का से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि यहां पर एक बहुत बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में एक महिला की भी जान चली गई। प्राथमिक जांच में कार चालक की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई। पता चला है कि वह कार 110 की गति से सड़क पर दौड़ा रहा था। मौके से कार छोड़ कर फरार हो चुका है। पुलिस तथा एंबूलेंस मौके पर पहुंच चुकी है। मरने वाली महिला की पहचान 30 वर्षीय संतोष रानी के तौर पर हुई। इस बात की पुष्टि महिला के एक रिश्तेदार ने की। 

जानिए, कैसे और कब हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गांव सुखचैन की 30 वर्षीय संतोष रानी चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लेने घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार (नंबर HR 24-A-C 0198) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि संतोष रानी उछलकर कार के शीशे पर जा गिरीं। कार चालक उन्हें तुरंत अबोहर के सरकारी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने संतोष रानी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद कार चालक अपनी कार अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। मृतका के पीछे एक 4 वर्षीय बेटा और ढाई वर्षीय बेटी है। परिवार ने कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

100% LikesVS
0% Dislikes