वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर (चंडीगढ़)।
नार्को-ड्रग-हवाला नेटवर्क को ध्वस्त करने का पुलिस ने बड़ा दावा किया। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर पुलिस से जुड़ा है। 9 कथित अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इनके कब्जे से 1 किलोग्राम हेरोइन, 9.70 लाख ड्रग मनी, 6 अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए। पकड़े गए कथित अपराधी पंजाब, कर्नाटक से संबंध रखते है। प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि यह नेटवर्क मलेशिया, पाकिस्तान , दुबई से चल रहा था। फिलहाल विदेशी नेटवर्क चलाने वालों के नाम को पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया। शुक्रवार को पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता दौरान इस बात की पुष्टि की। पंजाब पुलिस निदेशक गौरव यादव ने सफलता हासिल करने वाली टीम को बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा भी की।
जानिए, कथित अपराधियों की पहचान
दानिश , सलोनी दोनों निवासी कोट-खालसा, जोबनप्रीत सिंह निवासी जंडियाला गुरु, अब्दुल, प्रदीप दोनों निवासी, कर्नाटक (हालिया निवासी, दिल्ली) जसप्रीत सिंह कालू निवासी बरनाला, हरप्रीत सिंह निवासी फतेहगढ़ चूड़ियां (जिला गुरदासपुर), तेजबीर सिंह तेजी निवासी हरिके (जिला-तरनतारन) के तौर पर हुई। इनमें से कुछ अपराधी आर्य वैदिक चिकित्सक, कृषि तथा अदरक के व्यापार से जुड़े है। ये लोग इस धंधे में कैसे शामिल हुए। उनके साथ कौन-कौन अन्य लोग जुड़े है। सब की जांच पड़ताल पुलिस के द्वारा काफी बारीकी से की जा रही है। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़े कई लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। इस बात की पुष्टि, पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने की।
कैसे पकड़े गए
पुलिस के शीर्ष अधिकारी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते कहा कि सबसे पहले उनकी टीम ने कोट खालसा के रहने वाले दानिश को 100 ग्राम से ऊपर हेरोइन सहित पकड़ा था। उससे पूछताछ हुई तो बड़े नेटवर्क का पता चला, पुलिस टीम ने बारी-बारी इस गोरखधंधे से जुड़े सभी कथित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए हथित अधिकतर विदेशी है। इनके पास कैसे आए है, सब की जांच की जा रही है। इतना अवश्य पता लगा है कि पंजाब में कोई बड़ी साजिश को अंजाम देना था। महत्वपूर्ण रोल निभाने वाले पुलिस अधिकारी अमोलक सिंह, यादविंदर सिंह तथा हरविंदर पाल सिंह की पुलिस आयुक्त ने उन्हें बधाई देते हुए खूब प्रशंसा की।