वरिष्ठ पत्रकार.मोगा।
कुख्यात गैंगस्टर लखबीर लांडा के इशारे पर अभिनेत्री तानिया के डॉक्टर पिता अनिलजीत कम्बोज पर 2 अज्ञात शूटरों ने गोलियां बरसाई थी। जांच में पता चला है कि गोलियां चलाने की कुल संख्या लगभग आधा दर्जन बताई गई। वारदात की सभी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। फिलहाल, पुलिस के किसी शीर्ष अधिकारी ने कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के शूटरों द्वारा इस वारदात को अंजाम देने की बात को नहीं माना है। पुलिस ने तानिया के भाई चाहत के बयान 2 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया। गोली पेट तथा छाती के पास लगी है। अस्पताल में सर्जरी हो चुकी है। फिलहाल, हालत चिंताजनक बताई गई। वारदात , शनिवार दोपहर को हुई थी।
लांडा ने मांगी थी फिरौती
जांच में सामने आया कि पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता डॉ. अनिलजीत कम्बोज से 2 साल पहले विदेश में बैठे कुख्यात गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने फोन के माध्यम से रंगदारी मांगी थी। इस मामले में उन्होंने एक शिकायत संबंधित थाना में दी थी। पुलिस ने तब इस मामले में लांडा के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। कितनी रंगदारी मांगी थी, यह किसी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया। वैसे तब की घटना वर्ष 2022 की थी।
कैसे दिया वारदात को अंजाम, जानिए, इस रिपोर्ट में….?
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक क्लीनिक में मरीज बनकर आए थे। इनमें से एक ने कहा कि उसके पैर में इंफेक्शन है, जांच करानी है। जैसे ही डॉक्टर ने उसके पैर की जांच करनी शुरू की, पीछे खड़े दूसरे युवक ने अचानक फायरिंग कर दी। घटना के बाद सामने आई सीसीटीवी फुटेज की फोटो में दोनों हमलावर सरदार नजर आ रहे हैं, जिनकी उम्र करीब 30 साल बताई जा रही है।
दोनों युवक सुबह करीब 10 बजे भी क्लिनिक आए थे, लेकिन डॉक्टर न मिलने के कारण लौट गए थे। इसके बाद ये दोपहर 12:50 बजे दोबारा आए और इस वारदात को अंजाम दिया।