दोस्त ने मजाक में कहा पत्नी को 2 पेग पिला दे, अच्छी नींद आ जाएंगी…भड़के 2 भाईयों ने जहर पिला उतार दिया मौत के घाट

MURDER LATEST IMAGE (GRAPHIC FILE PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.फिरोजपुर। 

दो भाईयों को अपने दोस्त का मजाक अच्छा नहीं लगा, इसलिए, उन्होंने उसे जहर का घुट देकर मौत के घाट उतार दिया। मामला, पंजाब के जिला फिरोजपुर (गुरुहरसहाय) में स्थित गांव कुटी मोड़ से जुड़ा है। पुलिस ने दोनों भाईयों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल, उनकी गिरफ्तारी की पुलिस ने पुष्टि नहीं की। 

जानिए, क्या था पूरा मामला


पीड़ित गुरप्यार सिंह ने मरने से पूर्व पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह काम से अपने घर लौट रहा था। रात साढ़े 8 बजे के करीब दोनों  आरोपी भाई हैप्पी व हैरी रास्ते में मिल गए। हैप्पी के घर पर तीनों शराब पीने लगे। इतने में हैप्पी ने कहा कि मेरी पत्नी रातभर मोबाइल देखती है, नींद नहीं आती है। गुरप्यार ने मजाक में कहा कि पत्नी को भी दो पैग पिला दे, उसे अच्छी नींद आएगी। इसी बात पर दोनों भाईयों ने उसे पीटा और जबरन उसे जहरीली दवा पिला दी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। 

100% LikesVS
0% Dislikes