देश-विदेश का हाल..भारी बारिश की वजह से यूपी में 18 लोगों की मौत….धर्मांतरण के नाम पर USA-CANADA से फंडिग 

HEAVY RAIN-SNE 1

वरिष्ठ पत्रकार.राष्ट्रीय डेस्क। 

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की वजह से 18 लोगों की मौत हो गई और इसके अलावा राजस्थान के कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हुए। वहीं, उत्तराखंड, हिमाचल, बंगाल और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उधर, मिजोरम में म्यांमार और बांग्लादेश से आए शरणार्थियों का बायोमेट्रिक डेटा दर्ज करने की तैयारी शुरू हो गई है। वहीं, वियतनाम में एक पर्यटक नाव तेज तूफान में पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई और 8 लोग अब भी लापता हैं।

एअर इंडिया विमान हादसे की जांच को लेकर अमेरिका ने भारत की एएआईबी का समर्थन किया है और अटकलों से बचने की अपील की है। अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। यूपी में अवैध तरीके से धर्मांतरण करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है, जो अमेरिका, दुबई और कनाडा से फंडिंग लेता था। 

वहीं, सीरिया में संघर्षविराम के बावजूद सरकार ने दक्षिणी प्रांत सुवैदा सुरक्षा बलों की तैनाती की है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाकिस्तान फिर आमने-सामने होंगे, जहां युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम खेलने उतरेगी। वहीं, दक्षिण ईरान में एक बस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई और 34 घायल हो गए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।

100% LikesVS
0% Dislikes