BIG NEWS…फिर से आईस फैक्ट्री में हुआ बहुत बड़ा हादसा….मचा हड़कंप, प्रशासन की कई टीमें राहत कार्य में जुटी..जानिए, किस क्षेत्र का है मामला

GAS-LEAK-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

एक आइस फैक्ट्री (बर्फ फैक्टरी) में गैस लीक होने का मामला सामने आया है। गैस लीक होने से वहां हड़कंप मच गया। इससे पहले मार्च महीने में इसी आइस फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक हुई थी । तब इसके बाद फैक्ट्री को बंद करने के आदेश जारी हुए थे, लेकिन फैक्ट्री मालिक ने दोबारा अमोनिया गैस भरकर फैक्टरी में रखी थी। सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने दोबारा फैक्ट्री बंद करवा दी है। वहीं अमोनिया गैस को फैक्टरी से बाहर निकाला जा रहा है।


पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर मौके पर पहुंचकर फैक्टरी को इस जगह से शिफ्ट करने और फैक्ट्री से बची हुई गैस को सोखने के आदेश जारी कर दिए गए थे। वहीं डिप्टी डायरेक्टर द्वारा फैक्टरी को बंद करने के भी आदेश दिए गए थे। हालांकि उस दौरान फैक्ट्री मालिक कुलदीप ने कहा था कि 2 सप्ताह से फैक्ट्री बंद पड़ी है। उन्होंने कहा था कि प्रशासन की ओर से बिजली और पानी का कनेक्शन काटा हुआ है।


गैस लीक होने पर वासियों में रोष पाया जा रहा है। लोगों ने कहा कि फैक्टरी मालिक ने अकसर उनको कई बार धमकी दी थी, लेकिन फैक्ट्री मालिक को एनओसी कैसे मिली इसके बारे में प्रशासन ही बता सकता है। इलाका निवासी ने बताया कि 2014 से फैक्ट्री बंद करवाने को लगे हुए थे, क्योंकि पॉलिटिकल प्रेशर के कारण फैक्ट्री चल रही थी और बंद करने में समस्या आ रही थी। फैक्ट्री मालिक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं थे और बिना लाइसेंस के फैक्टरी को चलाया जा रहा था। 

100% LikesVS
0% Dislikes