AMRITSAR BREAKING..जानिए, कैसे मजीठा रोड पर चल गई धना धन गोलियां….सरपंच के बेटे की हालत है नाजुक, यह रहा इसके पीछे का कारण

BREAKING NEWS BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर। 

यहां पर दहशत का माहौल तब पैदा हो गया, जब धनाधन गोलियां की गूंज चारों तरफ फैल गई। बताया जा रहा है कि एक गोली युवक को लगी है। हालत उसकी काफी गंभीर बताई जा रही है। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर में स्थित मजीठा रोड क्षेत्र से जुड़ा है। गोलियों लगभग 1 दर्जन के चलने की पुष्टि हुई। घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। घायल युवक का पिता शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का पूर्व सरपंच बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में किराएदार के साथ पैसे के लेनदेन को लेकर बात सामने आ रही है। स्थानीय पुलिस ने कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी प्रकार से कोई गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। मामला, बीती देर रात का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, मजीठा रोड इलाके पर देर रात पूर्व अकाली सरपंच के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई। आरोपियों ने घर पर शराब की खाली बोतलें भी फेंकी। इस दौरान एक गोली युवक को लगी और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी हुए युवक को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 


पुलिस शिकायत में पूर्व अकाली सरपंच कमल ने बताया देर रात को वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान घर के बाहर अज्ञात लोगों की ओर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियां चलने पर उनका बेटा बाहर निकला और इसी दौरान एक गोली बेटे को लगी। गोली लगने से पूर्व अकाली सरपंच ने बताया कि कुछ दिन पहले भी अज्ञात लोगों की ओर से उनके किराएदार को पैसों को लेकर धमकियां दी गई थी। उनके संदेह है कि उन्हीं लोगों की ओर से ही उनके घर पर गोलियां चलाई गई है। पुलिस के मुताबिक, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes