SNE NETWORK.AMRITSAR/CHANDIGARH.
पता नहीं आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू इतना बौखला क्यों गया है कि वह अब सोशल मीडिया पर आकर पंजाब के महत्वपूर्ण जगह को टारगेट करने की लगातार धमकी देता जा रहा है। इस बार उसने अपनी सारी हदें पार करते हुए स्वतंत्रता दिवस वाले दिन दिल्ली जाने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दे रहा है। यह पन्नू का वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। हरकत में आई पुलिस ने इसे काफी गंभीरता से लिया तथा उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बता दें कि पन्नू के खिलाफ भारत में अब तक 50 के करीब आपराधिक मामले दर्ज हो चुके है। वह अमेरिका तथा कनाडा नागरिक है तथा वहां से ही अपना नेटवर्क चलाता है। भारत कई बार इसकी देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अमेरिका-कनाडा को सबूत सौंप चुका है। लेकिन, अभी तक इसके खिलाफ कोई भी कानूनी कार्रवाई दोनों ही देशों ने नहीं की। इससे साफ साबित हो जाता है कि पन्नू को दोनों देश ही संरक्षण दे रहे है।
जानिए, क्या उगला आतंकी ने जहर
आतंकी पन्नू ने कहा है कि लोग 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सोच समझ कर चढ़े। इसके साथ ही फरीदकोट में मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से तिरंगा फहराए जाने के कार्यक्रम में शामिल न होने की बात कही है। पन्नू ने कहा कि जश्नप्रीत सिंह के एनकाउंटर मामले में सरकार की ओर से गोली चलाई गई है जिसका जवाब गोली से दिया जाएगा। जसप्रीत सिंह वहीं आरोपी है जिसने पन्नू के कहने पर अमृतसर में खालसा कॉलेज, शिवालय मंदिर, बस स्टैंड और अन्य जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे का पेंट किया था।

