वरिष्ठ पत्रकार.जगराओं / लुधियाना।
अगर आपने अपने घर में किसी मिस्त्री को काम पर लगाना है तो एक बार सोचना जरूर, ऐसा इसलिए, क्योंकि, एक मिस्त्री की करतूत ने इस श्रेणी से जुड़े सभी मिस्त्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी है। मामला, पंजाब के जगराओं क्षेत्र में रहने वाले एक घर के साथ जुड़ा है। बताया जा रहा है कि गुरदीप सिंह नामक मिस्त्री ने घर के बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर , महिला तथा उसकी बेटियों की न्यूड फोटोज को देखता रहा। इतना ही नहीं बाद में महिला को ब्लेकमेल कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। आखिरकार महिला ने हिम्मत दिखाकर पुलिस में बयान दर्ज कराए। फिलहाल कथित अपराधी को पकड़ कर पुलिस ने सलाखों के पीछे डाल दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार एक किसान पेशे से जुड़ा है।
क्या था पूरा मामला….जानिए, पुलिस अधिकारी की जुबां से…..?
एएसआई परमजीत सिंह के अनुसार, यह घटना करीब तीन साल पुरानी है। पीड़िता के पति ने घर में फर्नीचर का काम करवाने के लिए आरोपी को बुलाया था। पति खेत में और बच्चे स्कूल में होते थे तभी आरोपी ने बाथरूम में गुप्त कैमरा लगा दिया। उसने कैमरे को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। आरोपी ने महिला को अकेला पाकर उसकी आपत्तिजनक वीडियो दिखाई। उसने महिला को धमकाया कि उसने उसकी बेटियों की वीडियो बनाई।
वह महिला के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। मानसिक तनाव से महिला की सेहत बिगड़ने लगी। वर्ष 2025 में आरोपी ने उसे होटल में बुलाकर फिर से शारीरिक शोषण किया। जब महिला ने मिलने से मना किया तो आरोपी ने कुछ तस्वीरें वायरल कर दीं। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसको अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ की जाएगी।

