AMRITSAR…प्रदेश में आप की सत्ता….फिर भी आपके नेता नहीं सुरक्षित, नशा तस्करों ने सरपंच पर चला दी अंधाधुंध गोलियां

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।  

नशा तस्करों द्वारा आम आदमी पार्टी के सरपंच पर गोलियां चलाई गई। हमलावरों ने आम आदमी पार्टी के पंचायत सदस्य और उनके साथियों पर तेजधार हथियारों से वार भी किए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला, पंजाब के जिला अमृतसर के गांव राणा काला से जुड़ा है। ऐसे में यहां पर यह कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है कि प्रदेश में आप की सत्ता है फिर भी आपके नेता भी नहीं सुरक्षित है। घायलों सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।  

क्या था पूरा मामला

पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोग लंबे समय से नशा बेचने का काम कर रहे हैं। जब उन्होंने इसका विरोध किया और नशा तस्करों को चेतावनी दी कि वह इस गैरकानूनी काम को बंद करें, तो वे गुस्से में आ गए और अपने साथ कुछ गुंडा तत्वों को लेकर गांव में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने पंचायत सदस्य और उनके साथियों पर दातर और कृपाणों से हमला कर दिया।

जानिए, कैसे लगी गोली


हमले के दौरान तस्करों के साथ आए युवकों ने भी फायरिंग की। एक गोली साजन सिंह के कंधे को छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बच गई। ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही जंडियाला गुरु पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनके आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes