वरिष्ठ पत्रकार.रूपनगर ।
यहां पर एक युवक पर एक दर्जन के करीब गोलियां दाग कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। मामला, पंजाब के रूपनगर का बताया जा रहा है। प्राथमिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जोड़ा जा रहा है। घायल नीरज को पहले सिविल अस्पताल लेकर जाया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे पीजीआई रेफर कर दिया। मामला, देर रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। अभी तक किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई।
पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस पास में लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से असल गुनाहगारों तक पहुंचने का सुराग जुटा रही है।

