AMRITSAR REPORT..पेट में गोलियां लगने से आशू की हुई मौत…..लारेंस गैंग ने हत्या की ली जिम्मेदारी..फिलहाल पुलिस के हाथ खाली….?

LAWRANCE BISHONI BY SNE NEWS IMAGE (FRESH IMAGE)

पवन कुमार.अमृतसर।  

देर रात एक निजी होटल संचालक के बेटे को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतार दिया गया। मरने वाली की पहचान अमृतसर के बटाला रोड पर स्थित पवन नगर निवासी आशू महाजन के तौर पर हुई। हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली गई पोस्ट में ली गई। लेकिन, एसएनई न्यूज इस बात की बिल्कुल पुष्टि नहीं करता है। बताया जा रहा है कि मृतक आसू महाजन पर लगभग आधा दर्जन गोलियों की बौछार हुई। लगभग 3 कंधे के पास तथा 2 पेट में लगी। पुलिस ने सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच को हर पहलू पर आरंभ कर दिया। 

देखिए, पोस्ट में क्या लिखा गया…?

राम-राम सब भाईयों को यह जो अमृतसर (पंजाब)  में आशू महाजन का जो मर्डर हुआ है इसकी जिम्मेदारी मैं हरि बॉक्सर लेता हूं, यह मर्डर हमने करवाया पुलिस को मुखबिरी की थी इसलिए हमने मरवा दिया आगे जो भी हमारे भाइयों की मुखबिरी की मुखबिरी करेंगे उसका भी ये हाल होगा और हमने जिन-जिन लोगों को फोन कर रखा है उन लोगों के लिए खास चेतावनी है या तो टाइम से लाइन पे आ जाओ वरना तुम्हारा भी ये ही हाल होगा

जय श्री राम 

100% LikesVS
0% Dislikes