FRESH-UPDATE…2 दिन पहले आशूतोष महाजन के हत्या की लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी….. 2  सदस्य मुक्तसर से हथियारों सहित गिरफ्तार

LAWRANCE GANG 2 CRIMINAL ARRESTED BY MUKTSAR POLICE-2.9.25-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.मुक्तसर/ अमृतसर/ चंडीगढ़। 

यहां पर पुलिस ने बहुत बड़ी सफलता हासिल की। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 2 साथियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पाँच अवैध हथियार बरामद किए। बताया जा रहा है कि उनसे 4 पिस्टल (.32 बोर), 1 पिस्तौल (.30 बोर), और 5 अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच पड़ताल में सामने आया है कि वह क्षेत्र में बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लेकिन, पुलिस ने उन्हें एक योजना बंद तरीके से गिरफ्तार कर लिया। 

बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सक्रिय सदस्य हरिके बॉक्सर ने अमृतसर में होटल संचालक के बेटे आशुतोष महाजन का गोलिया मरवा कर कत्ल करवा दिया था, ऐसे में इस गिरोह के 2 सदस्य का पकड़े जाना, पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफलता मानी जा रही है। पंजाब पुलिस निदेशक गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इस केस से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि पकड़े गए कथित अपराधियों से अगले पिछले सभी गुनाह तथा हर प्रकार के रिकॉर्ड को पूरी गंभीरता से तलाशा जा रहा है। 

DGP TWEET 2.9.25-SNE

…सोशल मीडिया पर साझा की डीजीपी की जानकारी 

संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए, श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के दो साथियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से पाँच अवैध हथियार बरामद किए।
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों गिरोह से जुड़े हुए हैं और इसकी आपराधिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सक्रिय रूप से शामिल हैं।
बरामद: 4 पिस्टल (.32 बोर), 1 पिस्तौल (.30 बोर), और 5 अतिरिक्त मैगज़ीन। पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।
@PunjabPoliceInd संगठित अपराध नेटवर्क को ध्वस्त करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

100% LikesVS
0% Dislikes