वरिष्ठ पत्रकार.पटियाला।
आप विधायक हरमीत सिंह पठान माजरा के साथियों ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी और गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश की। इससे एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। बाद में पठान माजरा व उसके साथी मौके से गाड़ियों में फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक पठान माजरा की गिरफ्तारी धारा 376 आईपीसी यानी दुष्कर्म के एक पुराने मामले में की गई थी। विधायक की सुरक्षा भी सरकार की ओर से वापस ली जा चुकी है। क्योंकि पठान माजरा लगातार अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पठान माजरा के खिलाफ पहले ही शिकायत की जांच चल रही थी। 26 अगस्त को संबंधित महिला ने एक नई शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें विधायक पठान माजरा पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए थे। उधर, पठान माजरा के वकील सिमरनजीत सिंह सग्गू ने कहा कि यह एफआईआर पिछले दो दिनों में बाढ़ के कारण बदले राजनीतिक परिदृश्य का नतीजा है। यह कानून के तथ्यों के खिलाफ और राजनीतिक लोगों और नौकरशाही के बीच पूरी तरह से रस्साकशी है। दुष्कर्म की धारा और धारा 420 लगाई गई है।

