वरिष्ठ पत्रकार अमित मरवाहा.तरनतारन।

बाढ़ में पीड़ित परिवारों के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार, एनजीओ तथा समाजसेवी लोग उन तक राहत पहुंचाने के लिए काफी अथक प्रयास कर रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण जिला तरनतारन से सामने आया है। वहां के होटल व्यवसायी से जुड़े शंकर सिंह इस विकराल परिस्थितियों में किसी मसीहा से कम नहीं हैं, क्योंकि, उन्होंने अब तक अपनी टीम के सहयोग सहित बाढ़ प्रभावित 100 परिवार को गोद लिया। अंधेरे में डूब चुके गांव के रहने वाले परिवारों तक रोशनी का इंतजाम करने के साथ-साथ हर आवश्यक वस्तु को पहुंचा कर समाज के लिए एक अच्छी उदाहरण पेश की। उनके प्रयासों की अमृतसर की डीसी (जिलाधीश) साक्षी साहनी ने भी खूब प्रशंसा की। हैरान करने वाली बात यह है कि बरसात में भी उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री पहुंचाई।

…जानिए, कौन और किस प्रकार की राहत सामग्री वितरित की
समाजसेवी शंकर सिंह तथा उनकी टीम के सहयोग से लगभग 100 पीड़ित परिवारों को (बराबर) जनरेटर, फिनाइल, टार्च, मोमबत्तियां, सूखा दूध, तिरपाल, मच्छरदानी, साबुन वितरित किए गए। बताया जा रहा है कि उक्त परिवार कई दिनों से बिना बिजली की आपूर्ति से रह रहे थे। इन वस्तुओं के हासिल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। शंकर ने बताया कि आने वाले दिनों में उनकी टीम द्वारा फिर से पीड़ित परिवारों की जरुरत के मुताबिक, उन्हें राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।

ये थे वो गांव, यहां के हालात है काफी खराब
शंकर के मुताबिक, गांव गगोमाहल, कतले, कोनोवाल, जुड़ियाकलां (डेरा बाबा नानक) के हालात काफी खराब है। वहां पर गांव पूरी तरह से डूब चुके है। लोगों तक पहुंच करने के लिए उन्होंने रस्सियों की मदद ली। गांव वासी बिजली की आपूर्ति के बिना रहने के लिए मजबूर हो रहे है। प्रशासन उन तक पहुंच तो आवश्यक कर रहा है। लेकिन, इसमें एनजीओ तथा कुछ समाजसेवियों को वहां पर अधिक संख्या में मदद पहुंचाने की आवश्यकता है। वैसे, उनकी टीम लगातार पीड़ित परिवारों के संपर्क में है। मदद पहुंचाने के लिए कई लोगों को शामिल किया जा रहा है, ताकि, उन तक हरसंभव मदद पहुंच सकें। गुरप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, अवतार सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

