वरिष्ठ पत्रकार. जालंधर।

पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर जबरदस्त हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मंत्री के घर के सामने एक कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए अन्य वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटनाक्रम , रविवार सुबह की बताई जा रही है, लेकिन, इसका एक वीडियो देर सायं सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई की पुलिस ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की।

…वीडियो में देखिए, क्या था पूरा मामला
दरअसल, एक युवती कार चलाना सीखी रही थी। तभी कार को पीछे करते हुए युवती ने पीछे से आ रहे साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारी और फिर मनोरंजन कालिया के घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी से टकराने के बाद कार रुक गई। कार की टक्कर से साइकिल सवार व्यक्ति कई फीट हवा में उछलकर गिरा और उसे गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि गनीमत रही कि व्यक्ति की जान बच गई है। बताया जा रहा है कि घायल साइकिल सवार चालक अखबार बांटने (हॉकर) का काम करता है। वह सुबह साइकिल पर सवार होकर अखबार बांटने जा रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिविल अस्पताल जालंधर में भर्ती करवाया गया।

