वरिष्ठ पत्रकार.रुपनगर।
देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, पंजाब के नंगल में करवा चौथ के दिन सुहागिन का सुहाग उजड़ गया। बताया जा रहा है कि मरने वाला शहर के बहुत बड़े कारोबारी है। प्राथमिक जांच में मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह बताई जा रही है। जब यह दर्दनाक हादसा हुआ, तब कारोबारी धर्मपाल घर से सैर के लिए बाहर निकले थे। अस्पताल लेकर गए तो उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में मातम का माहौल है। पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
..जानिए, कैसे और कब हुई मौत
जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 5 बजे प्रतिदिन की तरह कारोबारी धर्मपाल घर से सैर को निकले थे और रास्ते में क्या हुआ इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। कुछ लोगों का मानना है कि धर्मपाल की शुगर लेवल कम होने से उन्हें चक्कर आया और गिर कर घायल होने के बाद उनकी मौत हुई है। तो कुछ लोग हार्ट अटैक के कारण मौत मान रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

