वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

अभी-अभी अमृतसर से बहुत बड़ी खबर सामने आई। पता चला है कि कटरा जैमल सिंह में स्थित देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक में भयंकर आग लग गई। प्राथमिक जांच में सामने आग लगने का कारण एटीएम के विद्युतीकरण में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग सुबह 7 बजे के करीब लगी। फिलहाल, किसी ने इस घटना की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की। आग बुझाने का काम जारी है। दमकल विभाग की टीमें राहत कार्य में जुटी है। कितना नुकसान हुआ, फिलहाल, इस बात का अभी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
गनीमत रहा है कि घटना के समय शाखा बंद थी, लेकिन एटीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड ने पैनल से धुआं उठते देखा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। हालांकि, एटीएम और उससे जुड़ा कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।

